पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर मिसाइल हमला,75 से अधिक घायल

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में हुए हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 75 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं। तालिबान सरकार ने इन हमलों के लिए सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस्लामाबाद ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि हमले पाकिस्तान की ओर से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। जिसकी वजह से नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचा। दूसरी ओर पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने किसी यूनिवर्सिटी या रिहायशी क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493