पाकिस्तान का अफगान सैनिक को बचाने का दावा, काबुल ने नकारा

काबुल, 18 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार ने गुरुवार को पाकिस्तान सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी फौजों द्वारा गंभीर रूप से घायल अफगान सैनिक को बचाने का दावा किया गया था। पाकिस्तान का दावा है कि उसकी फौज ने अफगानिस्तान सीमा में प्रवेश कर घायल सैनिक को पाकिस्तान के अस्पताल में भर्ती कराया।

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी ‘खामा प्रेस’ ने अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के हवाले से बताया कि घायल सैनिक को पाकिस्तान के मोबाइल स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से अफगानिस्तान के नानगरहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान के मुताबिक, “यह सैनिक कुनार प्रांत में सरकानो जिले की पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा में आतंकवादी हमले में घायल हो गया था।”

पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने मंगलवार को कहा कि अफगान प्रशासन के आग्रह के बाद सैनिक को बचाया गया।

वहीं, आईएसपीआर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने घायल सैनिक को बचाने के लिए बाजौर एजेंसी के पास अफगानिस्तानी सरजमीं पर 600 मीटर अंदर तक दाखिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493