पाकिस्तान का अमेरिका से कश्मीर में मध्यस्थता का आग्रह

न्यूयॉर्क, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने कहा कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कर सकता है, क्योंकि अमेरिका के दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं।

राजदूत ने रविवार को कहा, “किसी को यह भूमिका निभाने की जरूरत है और हम मानते हैं कि अमेरिका ऐसा करने की सबसे अच्छी स्थिति में है।”

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की भूमिका में अमेरिका की ओर से ज्यादा संतुलित नीति की जरूरत है।

कश्मीर की स्थिति एक बार फिर से भड़क गई है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का मुद्दा है। लोधी ने कहा कि इस तरह का वातावरण क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

लोधी ने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में किसी तरह के संकट को टाल सकता है। इसलिए मैं यह नहीं कह रही कि यह घटित होने वाला है, बल्कि यह कह रही हूं कि अगले संकट से पहले अमेरिका नेतृत्व की भूमिका निभा सकता है।

राजदूत ने कहा, “पाकिस्तान का मानना है कि अमेरिका के दक्षिण एशिया के दृष्टिकोण के संतुलन में कमी है और इसके परिणाम के तौर पर हम संबंधों में कुछ खो रहे हैं।”

लोधी के मुताबिक, बुश प्रशासन की भारत के साथ किया गया परमाणु समझौता दक्षिण एशियाई क्षेत्र के साथ एक भेदभावपूर्ण नीति थी और इसके परिणाम का प्रभाव क्षेत्र पर पड़ा।

लोधी ने कहा, “कश्मीर के लोगों ने 70 सालों से इंतजार किया, ताकि उनके साथ न्याय हो, वह सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को क्रियान्वित होते देखना चाहते है। इसलिए हमारा मानना है कि हमारे इलाके में अस्थिरता का जवाब प्रमुख और विशेष तौर पर कश्मीर विवाद को हल किया जाना चाहिए।”

लोधी का मानना है कि जारी तनाव को हल करने के लिए दोनों पक्षों के बीच संवाद की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493