इस्लामाबाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान वायुसेना (पीएन) का युद्धपोत पीएनएस असलात सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने के लिए फ्रांसीसी द्वीप ला रियूनियन पहुंच गया है।
‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएन की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि ला रियूनियन के गवर्नर ने पीएन अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि फ्रांस और पाकिस्तान के संबंध बेहद मैत्रीपूर्ण और सौम्य हैं।
उन्होंने कहा कि पीएन युद्धपोत के सैन्याभ्यास में शामिल होने से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
पोत में सवार पीएन अधिकारी फ्रांस नौसेना, प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों और नेताओं से साझा हितों पर चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath