पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में एक भारतीय कैदी कृपाल सिंह की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी जियो टीवी के अनुसार, सिंह कथित रूप से 1991 में फैसलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में शामिल था। आतंकवाद और जासूसी के लिए उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।

जेल अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते सिंह को सोमवार को अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। उसके शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले मृत्युदंड का सामना कर रहे सरबजीत सिंह पर वर्ष 2013 में कोट लखपत जेल में ही दो कैदियों ने हमला किया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493