इस्लामाबाद-पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों पर विद्रोही गुट टीटीपी ने हमला किया है। पाकिस्तान की सरकारी मीडिया पीटीवी ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली जिले में सैन्य शिविर पर यह आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में सात पाक सैनिकों की मौत हुई है जबकि 13 घायल हैं।
मुताबिक हमले में शामिल 4 उग्रवादी भी मारे गए हैं। एक उग्रवादी ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को आर्मी कैंप की दीवार से टकरा दिया था। इसके बाद तीन उग्रवादी कैंप के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, जो जवाबी कार्रवाई में मारे गए।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने मीर अली में सुरक्षा बलों पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।TTP ने कहा कि उनके खालिद बिन वलीद आत्मघाती दस्ते और तहरीक तालिबान गुलबहार ने इस हमले को अंजाम दिया।
dharmpath.com dharmpath