सेना प्रवक्ता आसिफ गहफूर ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया।
अहसान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पकिस्तान (टीटीपी) का पूर्व प्रवक्ता था और वह बाद में जमात-उल-अहरार में शामिल हो गया था। वह आमतौर पर पाकिस्तान में होने वाले हमलों की जिम्मेदारी लेता था।
अहसान का आत्मसमर्पण करना आतंकवादियों के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है क्योंकि वह संगठन के उच्च कमांडरों में से एक है।
सेना प्रवक्ता ने हालांकि, अहसान के आत्मसमर्पण करने के तरीके के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath