पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए सेंटनर

वेलिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सेंटनर पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

घरेलू मैच की तैयारी के समय उन्हें कलाई में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

एक बयान में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि उनकी चोट का एक्सरे कराया गया है जिसमें फ्रैक्चर का पता चला है। उनके हेमिल्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, “भारत के लंबे दौर के बाद मिशेल का पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो जाना निराशाजनक है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वह दूसरे टेस्ट मैच में भी खेल पाएंगे या नहीं।”

किवी टीम और पाकिस्ताान के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 17 नवंबर से खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493