इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने देश के पश्चिमोत्तर जनजातीय क्षेत्रों को पश्चिमोत्तर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में विलय के लिए गुरुवार को एक संवैधानिक विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
राष्ट्रपति ने 25वें संवैधानिक संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (फाटा) के सात जिले आधिकारिक रूप से खैबर-पख्तूनख्वा का हिस्सा बन गए।
फाटा के ये सात क्षेत्र अब जिला कहलाएंगे। इसमें बाजौर, खैबर, ओराकजी, मोहमंद, कुर्रम, उत्तरी वजीरिस्तान और दक्षिणी वजीरिस्तान शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath