इस्लामाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के व्यस्ततम बाजार में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।
समा टीवी के मुताबिक, यह विस्फोट पाराचिनार के नूर बाजार में हुआ। यह अफगानिस्तान की सीमा वाले संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों का सबसे बड़ा शहर है।
प्रशासन ने इसे आत्मघाती हमला बताया है।
पुलिस ने कहा कि एक से अधिक हमलावर होने की बात कही हैं जिन्होंने लोगों पर गोली भी चलाई।
dharmpath.com dharmpath