इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मस्तंग इलाके में सोमवार को हुए एक और बम विस्फोट में चार सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए।
पाकिस्तान टुडे के अनुसार, मस्तंग के स्प्लिंगी इलाके में सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इसके बाद पाकिस्तानी बलों ने इलाके को घेर लिया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इसी स्थान पर हुए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए थे और 30 अन्य घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath