पाकिस्तान, चीन के बीच 51 समझौते

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान तथा चीन ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में 51 समझौते तथा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

पाकिस्तान दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस्लामाबाद में समझौतों पर हस्ताक्षर के दौरान उपस्थित थे।

दोनों नेताओं ने आठ परियोजनाओं के फलक का भी अनावरण किया, जिन्हें चीन के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

परियोजनाएं व समझौते चीन-पाकिस्तान के आर्थिक गलियारे, ऊर्जा, विनिर्माण, कृषि, शोध व प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।

उन्होंने इस बात की दोबारा पुष्टि की कि चीन के साथ मित्रता पाकिस्तान की विदेश नीति की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि हमारे संबंध लोगों की भावनाओं से जुड़े हैं, जिससे यह मजबूत होता है।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान-चीन के रिश्तों की प्रमुख बानगी राजनीतिक विकास, दोनों देशों में बदलाव तथा कई क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीयघटनाओं के बावजूद स्थिरता व लचीलापन है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन के संबंध हमेशा से मजबूत रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंध साझा आदर्शो, आपसी विश्वास के सिद्धांतों, आपसी लाभ तथा आदर पर टिके हैं।

राष्ट्रपति शी ने कहा कि पाकिस्तान दौरे का प्रमुख उद्देश्य संबंधों को और मजबूत करना तथा रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना तथा संबंध को और मित्रवत बनाना है।

उन्होंने शरीफ को आश्वस्त किया कि वह पाकिस्तान खासकर बलूचिस्तान प्रांत के विकास में सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सहयोग जारी रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493