इस्लामाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में दो जनजातीय समुदायों के बीच भूमि को लेकर हुए विवाद में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। रविवार को मीडिया में जारी रपटों से यह जानकारी मिली।
समाचार पत्र ‘डॉन’ ने सूत्रों के हवाले से कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान के दो समुदायों के बीच भूमि को लेकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दोनों समूहों ने बंदूकों का इस्तेमाल किया।
क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने कहा कि पाकिस्तान में सेना के चल रहे अभियानों की वजह से घायलों को अफगानिस्तान के पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath