पाकिस्तान : जरदारी को संपत्ति मामले में मिली राहत

इस्लामाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को गुरुवार को गैरकानूनी संपत्ति संबंधी मामले में अदालत के समक्ष पेश होने पर स्थाई छूट मिल गई है।

वेबसाइट ‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, खराब स्वास्थ्य और सुरक्षा की कमी का हवाला देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सहअध्यक्ष जरदारी पहले दो बार केस की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचने में असफल रहे हैं।

जरदारी और पाकिस्तान की पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी बेनजीर भुट्टो पर गैरकानूनी तरीके से संपत्तियों का अधिग्रहण करने का आरोप है।

रावलपिंडी जवाबदेही न्यायालय के न्यायाधीश खालिद रांझा ने जरदारी के वकील फारुख एच.नाइक द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए जरदारी को अदालत के समक्ष पेश होने से छूट दे दी।

इस मामले की अगली सुनवाई दो जून को होनी है।

जरदारी के वकील के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति और उनके वकीलों के लिए अदालत परिसर असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अदालत में दाखिल होने के लिए आठ से नौ गेट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493