मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल को उम्मीद है कि किसी दिन शूट के लिए उन्हें पाकिस्तान जाने का मौका जरूर मिलेगा।
अभय देओल और डायना पेंटी के साथ हाल ही में ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की शूटिंग पूरी कर चुके अली ने कहा, “वह हैरान हैं कि पाकिस्तानी प्रशंसकों ने उन्हें गलती से अली जफर समझ लिया। लेकिन इससे वह उत्साहित हैं।”
अली ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि दूसरी तरफ मेरे प्रशंसक हैं। मैंने सोचा कि अली जफर पाकिस्तानी हैं और इसके लिए मैं गलत हो सकता हूं। खैर मैं खुश हूं कि एक दिन मैं वहां जाऊंगा और उन लोगों से मिलूंगा, जो मुझे और मेरे काम को पसंद करते हैं।”
उन्होंने कहा, “एक दृश्य की शूटिंग के लिए में अटारी-वाघा सीमा पर गया। यह उत्साहित करने वाला था।”
dharmpath.com dharmpath