पाकिस्तान : तलाशी अभियान के दौरान 350 संदिग्ध गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान भर में तलाशी अभियान के दौरान 350 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अफगान और उज्बेक नागरिक भी शामिल हैं।

‘न्यूज इंटरनेशनल’ की सोमवार की रपट के मुताबिक, इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस के अनुसार , शनिवार और रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान हथियार और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने खैबर पख्तूनवा प्रांत की राजधानी पेशावर में 30 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया। करीब 75 लोगों को बन्नू शहर से और सिंध के कशमोर से दर्जन भर अफगान लोगों को हिरासत में लिया गया।

कराची के विभिन्न भागों से 160 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें अफगान भी शामिल हैं।

पंजाब प्रांत के बहावलपुर में 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कलूरकोट, लोधरान, चिनिअट और सरगोधा जिलों से भी गिरफ्तारियां की गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493