पाकिस्तान ने अफगानिस्तानी संसद पर हमले की निंदा की

इस्लामाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तानी संसद पर तालिबान के हमले की निंदा की और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हम इस आतंकवादी कृत्य का प्रभावी रूप से जवाब देने के लिए अफगान सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना करते हैं।”

बयान के मुताबिक, “हम आतंकवाद के खिलाफ अपने साझा संघर्ष में अफगानिस्तान के अपने भाइयों के साथ खड़े हैं।”

हमला करने वाले सभी सात आतंकवादी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए। इस घटना में 21 आम नागरिक घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493