पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी सीमा खोली

इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने चमन स्थित अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए खोल दिया है।

‘डॉन’ की रपट के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के कारण चमन और तोरखम स्थित सीमाएं बंद कर दी थीं, जिससे सीमावर्ती शहर चमन और स्पिन बोल्डक में व्यापारिक गतिविधियां रुक गई थीं।

नाटो की आपूर्ति और व्यापारिक वस्तुओं से लदे सैकड़ों ट्रक रविवार को सीमा के फिर से खोले जाने के बाद अफगानिस्तान की ओर आगे बढ़े।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कंधार के गवर्नर आवास पर गोलीबारी में पुलिस प्रमुख, गवर्नर और खुफिया प्रमुख व एक कैमरामैन के मारे जाने के तुरंत बाद अपनी सीमा बंद कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493