पाकिस्तान ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर चिंता जताई

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पहले हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का ऐलान किया था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, “पाकिस्तान ने उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी 2016 को किए गए परमाणु परीक्षण पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। हम सभी पक्षों द्वारा सहमत परमाणु हथियार मुक्त कोरियाई प्रायद्वीप का समर्थन करते रहे हैं।”

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, पाकिस्तान का मानना है कि सभी देशों को अपने-अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493