पाकिस्तान ने किया 5 भारतीय जवानों को मार गिराने का दावा

इस्लामाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय जवानों को मारने का दावा किया है।

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बाद जवाबी गोलाबारी में कई भारतीय जवान घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास टट्टा पानी में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने में भारतीय जवान शामिल थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने इसका जवाब दिया और भारतीय सेना के बंकरों को नष्ट कर दिया, जिसमें पांच भारतीय जवान मारे गए और कई घायल हुए।

पाकिस्तान और भारत ने शांति व्यवस्था के लिए 2003 में संघर्षविराम समझौता किया था। हालांकि, समय-समय पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं और हाल के दिनों में इसमें इजाफा हुआ है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया था कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में दो नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493