इस्लामाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को ढाका पर आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के दूतावास इलाके में स्थित एक रेस्तरां पर शुक्रवार देर शाम करीब छह बंदूकधारियों ने हमले किए और 20 लोगों को बंधक बना लिए।
अधिकारियों ने कहा कि बांग्लदेशी सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह 13 बंधकों को मुक्त करा लिया। गोलीबारी में छह बंधूकधारी मारे गए और सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को जीवित पकड़ लिया। इसके बाद ढाका के एक कैफे के बाहर सुरक्षा बलों की घेराबंदी समाप्त हो गई।
सरकारी बलों और इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो पुलिस के जवान भी मारे गए, जो शुक्रवार देर शाम तब शुरू हुई जब भारी हथियारों से लैस बंधूकधारियों ने ढाका के उच्च सुरक्षा वाले गुलशन राजनयिक क्षेत्र में स्थित होले आर्टिजन बेकरी पर धावा बोल दिया।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान की जनता निर्दोष लोगों की हत्या पर शोकाकुल परिजनों और बांग्लादेश सरकार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
अधिकारियों ने कहा, “पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ एकजुट खड़ा है और बांग्लादेश सरकार इस कायराना हमले का प्रभावी ढंग से मुकाबला करेगी।”
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ढाका स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय को सूचित किया है कि दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
dharmpath.com dharmpath