पाकिस्तान ने भारतीय उपउच्चायुक्त को तलब किया

इस्लामाबाद , 20 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर भारत पर ‘बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन’ का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराने के लिए उपउच्चायुक्त जे. पी. सिंह को तलब किया। पाकिस्तान ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भारत की ओर से गोलीबारी में पांच नागरिक मारे गए हैं और 22 से ज्यादा घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना शनिवार को नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रही है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और दो लड़कियों की मौत हो गई।

बयान के अनुसार, “भारतीय सेना की ओर से बिना उकसावे के लगातार की जा रही गोलीबारी में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 18 और 19 जनवरी को गोलीबारी में चार और निर्दोष नागरिकों की जान गई है, जबकि 20 से ज्यादा नागरिक घायल हुए हैं।”

इससे पहले शुक्रवार को भी भारतीय उपउच्चायुक्त को पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने सीमा पार गोलीबारी में नागरिकों के मारे जाने और घायल होने के लिए तलब किया था।

पाकिस्तान और भारत ने वर्ष 2003 में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम घोषित किया था। दोनों, हालांकि लगातार एक-दूसरे पर संघर्षविराम उल्लंघन का आरोप लगाते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493