पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर विरोध दर्ज कराया

इस्लामाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के दौरान भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर ‘अपने नागरिकों को जान बूझकर लक्षित’ किए जाने पर विरोध दर्ज कराया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने ट्वीट किया, “भारतीय डीएचसी को एलओसी पर उल्लंघन की निंदा करने के लिए एफओ ने तलब किया।”

उन्होंने कहा, “नागरिकों को जानबूझकर लक्षित किया जाना वास्तव में निंदनीय है और मानव गरिमा व अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के खिलाफ है।”

दोनों पक्षों के बीच सुबह जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493