पाकिस्तान ने मिस्र आतंकवादी हमले की निंदा की

इस्लामाबाद, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मिस्र की मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, “पाकिस्तान की सरकार और यहां के लोग मिस्र के उत्तरी सिनाई क्षेत्र में अल-रावदाह मस्जिद में निर्दोष नमाजियों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।”

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “पाकिस्तान के लोग इस मूर्खतापूर्ण और बर्बर कृत्य से दुखी हैं और इस दुख की घड़ी में मिस्र के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं।”

मिस्र के उत्तरी सिनाई में शुक्रवार को मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले में 270 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 लोग घायल हो गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदूकधारियों ने घायलों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस पर भी गोलियां दागी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493