पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए अभ्यास शुरू किया

इस्लामाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अगले महीने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए मंगलवार से तैयारी शुरू कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौर में आयोजित अभ्यास शिविर में 15 सदस्यीय दल में शामिल किए गए सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के अभ्यास के अलावा खिलाड़ियों मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष व्याख्यान भी आयोजित होंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को डोपिंग और फिक्सिंग से दूर रखने के लिए प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान 14 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में मिस्बाह उल हक के नेतृत्व में उतरेगा।

पाकिस्तान को विश्व कप में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेलना है। इससे पहले पाकिस्तान नौ फरवरी को बांग्लादेश और 12 तारीख को इंग्लैंड के साथ अभ्यास मैच खेलना है।

दूसरी ओर, विश्व कप के बाद एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर चुके मिस्बाह ने मंगलवार को कहा कि अभी उनका ध्यान केवल विश्व कप पर है जिसे वह अपने करियर में एक बार जरूर हासिल करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493