इस्लामाबाद, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब और ईरान के तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब के प्रति अपना बिना शर्त समर्थन जताया है।
‘डॉन ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने गुरुवार को यह प्रतिबद्धता जताई। इस यात्रा के दौरान अदेल ने ईरान के साथ सऊदी अरब के राजनयिक तनाव पर चर्चा की।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अदेल को बताया कि उनका देश सऊदी अरब की अखंडता और संप्रभुता को खतरे की किसी भी स्थिति में उसका समर्थन करेगा।
दोनों पक्षों के बीच क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बहुआयामी सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।
अदेल की पाकिस्तान यात्रा रविवार को ही प्रस्तावित थी, लेकिन सऊदी अरब सरकार द्वारा शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 अन्य को फांसी दिए जाने के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए यह यात्रा कुछ दिनों के लिए टाल दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath