पाकिस्तान ने 3 तलाशी अभियानों में 11 आतंकवादियों को धर दबोचा

इस्लामाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिम ब्लूचिस्तान और दक्षिण सिंध प्रांतों में तीन सुरक्षा अभियानों में पुलिस और अद्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) ने 11 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

फ्रंटियर कॉर्प्स के प्रवक्ता वासे खान ने बताया कि सैनिक दस्तों ने ब्लूचिस्तान के झोब और कलात जिलों में दो तलाशी अभियान चलाए और सात आतंकवादियों को धर दबोचा।

खान ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकवादी गुट से संबद्ध थे। सैनिकों ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी तस्करी कर लाए गए इन हथियारों का इस्तेमाल ब्लूचिस्ताान में आतंकवादी गतिविधियों में कर रहे हैं।

गिरफ्तार आतंकवादियों को किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

सिंध प्रांत के कराची में एक अलग अभियान में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जामिल अहमद ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और शहर में आत्मघताी हमलों को अंजाम देने की योजना में लगे आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आतंकवादियों के पास से बॉल बेयरिंग, आत्मघाती जैकेट और चार किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है।

डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने आतंकवादियों के पास से बम बनाने की सामग्री और चार पिस्तौल भी बरामद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493