पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

इस्लामाबाद, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में रविवार को 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची की एक जेल से रिहा कर दिया गया।

उन्हें सोमवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

सिंध प्रांत के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि अधिकारियों को इस्लामाबाद स्थित गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद मछुआरों को रिहा किया गया।

पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक-दूसरे देशों के उन मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, जो मछली पकड़ने के लिए जल सीमा पार कर जाते हैं। दोनों देशों में समुद्री सीमा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।

पाकिस्तान ने इस वर्ष जुलाई में 78 भारतीय मछुआरों के एक समूह को रिहा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493