पाकिस्तान : पीटीआई प्रतिनिधिमंडल 7 दिवसीय दौरे पर चीन रवाना

इस्लामाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सात दिवसीय दौरे के लिए चीन रवाना हो गया।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई के केंद्रीय सचिव जनरल अरशद दाद प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के निमंत्रण पर वहां जा रहा है।

दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493