इस्लामाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर प्रांत और दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में दो खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बुधवार को आठ आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लाहौर में जांच विभाग द्वारा एक तलाशी अभियान के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से संबद्ध छह आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक खुफिया सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया।
गौरतलब है कि पिछले महीने लाहौर में एक सार्वजनिक पार्क में हुए घातक आतंकवादी हमले में 27 लोग मारे गए थे, जबकि 300 से अधिक घायल हो गए थे। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निर्देश पर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया।
देश के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में ही एक अलग अभियान में सीआईडी ने आईएस से संबद्ध दो आतंकवादियों को मार गिराया और कराची के गुलशन-ए-मयमार इलाके में चार अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा भी बरामद हुआ है।
dharmpath.com dharmpath