पाकिस्तान बना सीईआरएन का सदस्य

इस्लामाबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सीईआरएन) ने अपेक्षित आंतरिक अनुसमर्थक प्रकिया पूरी हो जाने के बाद, औपचारिक रूप से पाकिस्तान को सदस्यता दे दी है।

शानिवार को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा, आयोग

(पीएईसी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, एसोसिएट सदस्यता के लिए नए युग की शुरुआत हो रही है। इससे पाकिस्तान सीईआरएन के साथ लंबे समय तक सहयोगी बना रह सकेगा।

पाकिस्तान अब सीईआरएन की बैठक में भाग ले सकता है। यह पाकिस्तानी सीईआरएन अनुबंध के लिए बोली लगाने में भी सक्षम है।

पाकिस्तान और सीईआरएन का आपसी सहयोग 1994 के सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर होने में ही निहित था।

वर्ष 2013 में पाकिस्तान द्वारा सदस्यता की मांग पर सीईआरएन ने देश के विज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए टास्क फोर्स को भेजा।

टास्क फोर्स को तीन मोर्चो पर सदस्यता आवेदन का मूल्यांकन करने का काम सौंपा गया, जिसमें प्राथमिक कण भौतिकी में सॉलिड बेसिस का अस्तित्व, और यह राष्ट्रीय प्राधिकरण के समर्थन इत्यादि पर रिसर्च करना था।

सीईआरएन परिषद ने सर्वसम्मति से पाकिस्तान की सदस्यता को मंजूरी दी है। शर्त है कि पाकिस्तान 18 सितंबर 2014 के मानदंडों को पूरा करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493