पाकिस्तान : बम हमले में 2 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बाजौर जिले में सड़क किनारे हुए बम हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सैनिकों के वाहन पर रिमोट नियंत्रित हमले में सेना का एक मेजर भी मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया को भेजे बयान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले को अंजाम देने का दावा किया है।

बाजौर पाकिस्तान के सात कबायली जिलों में से एक है, जो अफगानिस्तान की सीमा से लगता है।

यह क्षेत्र कभी पाकिस्तानी और विदेशी आतंकवादियों का गढ़ हुआ करता था।

हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ वर्षों में बड़े सैन्य अभियानों में क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493