पाकिस्तान में अगवा चीनी पर्यटक छुड़ाया गया

इस्लामाबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में एक साल पहले अगवा चीन के एक पर्यटक को छुड़ा लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दुनिया न्यूज की एक रपट के मुताबिक, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा कि बचाव अभियान में पाकिस्तानी सुरक्षा बल तथा खुफिया एजेंसियां शामिल थे। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि पर्यटक को कहां और कब छुड़ाया गया।

निसार के मुताबिक, छुड़ाए गए मध्य चीन के हुबेई प्रांत के निवासी पर्यटक होंग शूडोंग को पाकिस्तान में चीनी दूतावास को सौंप दिया जाएगा।

होंग को डेरा इस्माइल खान जिले में 19 मई, 2014 को उस वक्त अगवा कर लिया गया था, जब वे साइकिल से पाकिस्तान की यात्रा पर थे। उन्होंने अप्रैल में भारत के रास्ते पाकिस्तान प्रवेश किया था, जहां से वह ईरान जाने वाले थे।

पाकिस्तानी तालिबान ने उनके अपहरण की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इस साल अपुष्ट खबरों और एक वीडियो से इस बात का खुलासा हुआ था कि होंग को तालिबान ने कैद कर रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493