इस्लामाबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक अदालत के पास तीन बम विस्फोट हुए।
‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चारसद्दा क्षेत्र में हुए विस्फोट से कोई हताहत हुआ है या नहीं।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पाकिस्तान में पिछले 10 दिनों में हुए आतंकवादी हमलों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath