इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बुधवार को दोहराया कि उसके क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन हमलों से देश की संप्रभुता व सुरक्षा को खतरा है और इसे बंद किया जाना चाहिए।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने यह टिप्पणी राष्ट्रपति ममनून हुसैन द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में की। इस दौरान, नौसेना तथा वायुसेना प्रमुख भी मौजूद थे।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद सेना प्रमुख की टिप्पणी सामने आई है।
इससे पहले, पाकिस्तान सरकार ने अमेरिकी ड्रोन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया था।
dharmpath.com dharmpath