इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाके में एक विस्फोट में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक कमांडर मारा गया। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।
एआरवाई न्यूज की एक रपट के मुताबिक, खैबर एजेंसी में गुरुवार को एक विस्फोट में आईएस का कमांडर हाफीज सईद खान अपने तीन साथियों के साथ मारा गया।
पहले तहरीक-ए-तालिबान में रहा सईद (42) हाल में आईएस से जुड़ा था।
आईएस में शामिल होने के बाद उसने अपने समूह का नाम आईएस खोरसान रख दिया और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश तथा मध्य एशिया के भागों में इसके विस्तार में लगा था।
रपट में हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि विस्फोट किस प्रकार का था और इसे किसने अंजाम दिया।
dharmpath.com dharmpath