पाकिस्तान में कारें टकराईं, 12 मरे

इस्लामाबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इस्लामाबाद शहर में गुरुवार को एक चौराहे पर कई कारों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

‘दुनिया न्यूज’ के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद इलाके में सुखेखी इंटरचेंज के नजदीक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई, जिसके कारण 12 कारों की टक्कर हो गई।

बचाव और पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को पिंडी भटियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैसलाबाद में एक अलग कार दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493