पाकिस्तान में गर्भवती गायिका की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लरकाना जिले में एक समारोह में गाने के दौरान एक शख्स के अनुरोध पर खड़े होने से मना कर देने पर एक गर्भवती पाकिस्तानी गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लरकाना जिले में एक समारोह में गाने के दौरान एक शख्स के अनुरोध पर खड़े होने से मना कर देने पर एक गर्भवती पाकिस्तानी गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

‘डॉन’ के मुताबिक, समीना समून (24) की मंगलवार को एक समारोह में तारिक अहमद जटोई नाम के शख्स ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह वहां मौजूद लोगों के लिए गीत गा रही थीं। वह समीना सिंधू के नाम से भी जानी जाती थीं।

जटोई कथित रूप से नशे में था, गोली मारने से पहले अपनी बात मनवाने के लिए उसने मृतका को परेशान भी किया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

समीना को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृत गायिका के पति ने मीडिया को बताया कि वह छह महीने की गर्भवती थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493