पाकिस्तान में गिरफ्तार 66 भारतीय मछुआरे जेल भेजे गए

इस्लामाबाद, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। कराची की एक अदालत ने 66 भारतीय मछुआरों को शनिवार को जेल भेज दिया। इन मछुआरों को पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने अदालत से कहा कि भारतीय मछुआरों को अरब सागर में पाकिस्तानी जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने मछुआरों की पांच नौकाओं को भी जब्त किया है।

पाकिस्तान तथा भारत एक दूसरे की जल सीमा में मछली पकड़ने को लेकर मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि दोनों देशों की जल सीमा अच्छी तरह परिभाषित नहीं है और जगह का पता लगाने की प्रौद्योगिकी के न होने से अक्सर मछुआरे एक दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

बीते 25 दिसंबर को पाकिस्तान ने सद्भावना संकेत के रूप में 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493