पाकिस्तान में टी-20 मैच खेलने को तैयार है वेस्टइंडीज : पीसीबी

लाहौर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि वेस्टइंडीज पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की प्रतिबद्धता के बाद पाकिस्तान के साथ मार्च में दो टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार है।

सीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी की कार्यकारी समिति के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा कि वह वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के साथ संपर्क में हैं।

सेठी ने कहा कि वह इस मामले में डब्ल्यूआईसीबी के साथ चर्चा कर रहे हैं और वेस्टइंडीज बोर्ड पाकिस्तान में खेलने को लेकर उत्सुक है।

वेस्टइंडीज ने उनकी क्रिकेट टीम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

सेठी ने कहा, “हमने डब्ल्यूआईसीबी को प्रस्ताव दिया है कि इंग्लैंड का दौरा नौ मार्च को संपन्न होने के बाद वे 11 से 15 मार्च तक पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।”

पीसीबी की कार्यकारी समिति के चेयरमैन ने कहा कि इसके एवज में पाकिस्तान मार्च के आखिरी में वेस्टइंडीज के साथ फ्लोरिडा में दो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने के डब्ल्यूआईसीबी के आग्रह को स्वीकृति देगा।

वेस्टइंडीज ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला, तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली थी।

पीसीबी ने डब्ल्यूआईसीबी से सीमित ओवरों की श्रृंखला के मैच पाकिस्तान में खेलने का आग्रह किया था, लेकिन वेस्टइंडीज बोर्ड ने इस आग्रह को मानने से इनकार कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493