इस्लामाबाद, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक बस और ट्रक के बीच भिडं़त में 26 लोग मारे गए हैं, अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
‘डॉन’ के मुताबिक, यह हादसा बलूचिस्तान के लासबेला जिले के हब तहसील में सोमवार को हुआ।
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर तब हुई जब वह 40 से अधिक सवारियों के साथ कराची से पंजगुर जा रही थी।
टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, क्योंकि ट्रक में ईंधन रखा हुआ था। विशाल आग की लपटों ने बस और ट्रक को घेर लिया और दोनों वाहनों में बैठे लोग फंस गए।
लासबेला के डिप्टी कमिश्नर शब्बीर मेंगल ने कहा, “हमने वाहन से 24 शव बरामद किए हैं। सभी जली हुई अवस्था में हैं।”
करीब 16 लोग घायल हुए हैं, उनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इदी के बचावकर्मी बस से शेष शवों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे। ज्यादातर बरामद शव बुरी हालत में जले होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे थे।
dharmpath.com dharmpath