इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में मंगलवार और बुधवार को दुष्कर्म के चार दोषियों को फांसी दी जाएगी।
समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि चारों दोषियों को सियालकोट जिला कारागार में फांसी दी जाएगी।
दोषी नौमान और सलीम को मंगलवार को फांसी दी जाएगी। दोनों को 1999 में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में मृत्युदंड मिला था।
साल 1997 में एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दोष में सजा पाए आबिद मकसूद और सनाउल्ला को 22 अप्रैल को फांसी दी जाएगी।
पाकिस्तान ने मृत्युदंड पर लगा प्रतिबंध 10 मार्च को हटा लिया था।
पेशावर के सैनिक स्कूल में 16 दिसंबर, 2014 को हुए घातक तालिबान आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने शुरुआत में केवल आतंकवाद संबंधी अपराधों में ही फांसी पर से प्रतिबंध हटाया था।
dharmpath.com dharmpath