पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 11 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हरीपुर जिले में ऊर्दू के समाचार पत्र ‘के2 टाइम्स’ के ब्यूरो चीफ बख्शीश अहमद पर हमला किया गया।

खैबर टीवी के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने हरिपुर में पत्रकार के सिर में गोली मारी।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सिन्हुआ ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 15 वर्षो में पाकिस्तान में 117 पत्रकारों की हत्या कर दी गई है, जिनमें से सिर्फ तीन मामले ही न्यायालय पहुंच पाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493