पाकिस्तान में ‘फैंटम’ पर प्रतिबंध शर्मनाक : सैफ

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें आशंका थी कि उनकी आगामी फिल्म ‘फैंटम’ पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह फिल्म 26/11 मुंबई में हुए हमले पर आधारित है। सैफ ने हालांकि इस बात की पुष्टि की कि यह फिल्म पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं है।

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में आतंकवाद को दर्शाया गया है, कथित तौर पर 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके बाद फिल्म को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे पहले सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ पाकिस्तान में हिट साबित हुई थी।

सैफ ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया कि, “दुर्भाग्यपुर्ण है कुछ फिल्में जो वे (पाकिस्तान) बनाते हैं, हम (भारत) प्रतिबंध लगा देते हैं और कुछ फिल्में जो हम बनाते हैं वो प्रतिबंध लगा देते हैं।”

उन्होंने कहा कि फिल्म आतंकवाद पर है और पाकिस्तान में कुछ लोग हो सकते हैं जो भारत-विरोधी हैं। यह फिल्म पाक-विरोधी नहीं है। यहां तक कि ‘एजेंट विनोद’ भी पाकिस्तान-विरोधी नहीं थी लेकिन उस पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

‘फैंटम’ में कैटरीना कैफ भी हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 28 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493