पाकिस्तान में बम विस्फोट, 16 सरकारी कर्मियों की मौत (लीड-2)

इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार की सुबह सरकारी कर्मियों की बस को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए।

इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार की सुबह सरकारी कर्मियों की बस को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए।

विस्फोट पेशावर में सुनहरी मस्जिद रोड पर हुआ। बस 40-50 सरकारी कर्मचारियों को लेकर मर्दान के शेरगढ़ से उनके कार्यस्थल की ओर जा रही थी।

छावनी के पुलिस अधीक्षक काशिफ जुल्फिकार ने बताया कि बस के अंदर औजार रखने वाले बक्से (टूल बॉक्स) में टाइमर लगा विस्फोटक छुपाया हुआ था। बस में मर्दान से आने वाले सचिवालय के कर्मचारी एवं सरकारी अधिकारी थे।

वरिष्ठ अधिकारी रियाज महसूद ने बताया कि बस को सुबह 7.55 बजे निशाना बनाया गया।

स्थानीय उर्दू टीवी को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया था कि बस का ऊपरी हिस्सा उड़ गया है। घायलों को बस से निकालने के लिए उसे काटा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद बस सैकड़ों मीटर चलती रही क्योंकि चालक का उस पर नियंत्रण खत्म हो गया था।

सूत्रों के मुताबिक, कुल घायलों में 15 वायुसेना के कर्मचारी हैं और उन्हें लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उस इलाके के निवासियों ने अपनी कारों के जरिये उन्हें उस अस्पताल में पहुंचाया।

अस्पताल से मिली खबरों के मुताबिक, अधिकांश मृतक एवं घायल मालकंद, मर्दान और चारसाद्दा इलाके के हैं।

बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों के मुताबिक बस में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक लगाया गया था। जांच अभी जारी है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए इसमें लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ प्रशासन से जुड़ी एजेंसियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को खोज निकालने को कहा है।

इस विस्फोट के एक दिन पहले ही सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि सेना उत्तरी वजीरिस्तान की सावल घाटी में अपनी सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के करीब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493