पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 22 की मौत

इस्लामाबाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक जिले में बुधवार रात को एक बस खाड़ी में जा गिरी। बस में सवार 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 51 घायल हैं।

पंजाब राजमार्ग पेट्रोलिंग पुलिस के अधिकारी जीशान अफजल ने सिन्हुआ को बताया कि यह घटना अटक के पिंडी गेप क्षेत्र में रात लगभग 10 बजे हुई।

स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाना शुरू किया।

इस दुर्घटना में 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन चार ने बाद में दम तोड़ा।

अस्पताल के एक अधिकारी का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि सात घायलों की स्थिति गंभीर है।

इस बस में 82 यात्री सवार थे और यह बस अटक से लाहौर जा रही थी।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बस का चालक मुड़ने के दौरान बस पर नियंत्रण नहीं रख सका।

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस घटना पर शोक जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493