पाकिस्तान में बाढ़ से 30 की मौत

इस हादसे में कई लोग लापता भी हैं।

चितराल जिले के महापौर माघफिरात हुसैन ने कहा कि बाढ़ की वजह से जिले में शनिवार रात को एक मस्जिद और 30 घर बह गए।

मस्जिद पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस दौरान लोग मस्जिद में रमजान की नमाज अता कर रहे थे। चितराल नदी के उफान पर आने की वजह से बाढ़ आई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बाढ़ की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई, 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 31 लापता हैं।

बचाव कार्यो के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और बचाव दलों को बुलाया गया है।

महापौर का कहना है कि जिले में भारी बारिश की वजह से बचाव दलों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493