इस्लामाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पुलिस ने बाल यौन शोषण के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद हुई है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12 हो गई है।
‘द नेशन’ की रपट के अनुसार, कसूर जिले की सिविल न्यायाधीश शुमैला याकूब ने सोमवार को पहले से ही हिरासत में लिए गए सात अभियुक्तों की रिमांड बढ़ा दी है।
ये सातों आरोपी कथित तौर पर कसूर जिले में बच्चों के यौन शोषण के वीडियो बनाकर बेचने वाले 25 सदस्यीय गिरोह में शामिल थे।
अदालत से गिरफ्तार किए गए अन्य पांच लोगों की पहचान सलीम अख्तर शेरजी (स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी), तंजील-उर-रहमान (लाहौैर उच्च न्यायालय में क्लर्क), अतीकुर रहमान(लाहौर जिला एवं सत्र न्यायालय का कर्मचारी), अलीम आसिफ और मोहम्मद याहया के रूप में हुई है।
लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार को तंजीलुर रहमान को बर्खास्त कर दिया।
पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, अश्लील फिल्में, मेमोरी कार्ड, सीडी और गोला-बारूद बरामद करने के लिए उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है।
dharmpath.com dharmpath