पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों पर लगा प्रतिबंध हटा

इस्लामाबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिनेमाघरों ने आतंकवादी हमलों के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने के बाद बॉलीवुड फिल्मों पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है।

डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में सोमवार से भारतीय फिल्में फिर से दिखाई जाएंगी।

पाकिस्तानी सिनेमाघरों के प्रबंधनों ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ 30 सितंबर को सभी बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी शहर में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

सिनेमाघरों के मालिकों के अनुसार, पहले वे फिल्में दिखाई जाएंगी, जो भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगने के कारण नहीं दिखाई जा सकीं।

एक सिनेमाघर के मालिक ने कहा, “हमने सिनेमा संघ के तौर पर प्रतिबंध हटा दिया है। हमने उनके (भारतीय सिनेमा) समर्थन में यह फैसला लिया है और उम्मीद करते हैं कि वे भी हमारा समर्थन करेंगे।”

प्रतिबंध हटने के बाद पहली फिल्म के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्धिकी की ‘फ्रीकी अली’ दिखाई जाएगी।

कुछ भारतीय फिल्मकारों द्वारा बॉलीवुड फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493