पाकिस्तान में भूकंप राहत अभियान जारी

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में राहत अभियान तेजी से जारी हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई थी।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निर्देशों पर खबर पख्तनूख्वा की ऊपरी कोहिस्तान घाटियों में हवाई जहाज के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

भूकंप प्रभावित लोगों के बीच अब तक 7,500 तंबुओं, 12,000 कंबलों, 2,000 चटाइयों और 11,000 से ज्यादा खाद्य पैकेटों का वितरण जा चुका है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने भी खबर पख्तूनख्वा के विभिन्न इलाकों में राहत सामग्री से भरे 50 ट्रक भेजे हैं।

पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के दो सी-130 विमान शुक्रवार को राहत सामग्री लेकर चित्राल शहर में उतरे। एक विमान करीब 18,000 पौंड सूखा राशन लेकर पहुंचा था। यह राशन पीएएफ ने दान किया है।

खबर पख्तूनख्वा की सरकार ने भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास गतिविधियों के लिए तीन अरब पाकिस्तानी रुपये (करीब 2.8 करोड़ डॉलर) जारी किए हैं।

इधर, पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने गुरुवार को कहा कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या 2,123 बताई गई है, जबकि इस भूकंप में 25,364 घर नष्ट हो गए।

भूकंप का केंद्र हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493